Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
13-Sep-2024 01:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया है। घटना मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा गांव की है।
मृतकों की पहचान भोला राम की 33 वर्षीय पत्नी सुगावती देवी, सात साल की ज्वाला कुमारी और पांच साल की परी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं 13 वर्षीय उजाला कुमारी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। वही कुछ बात को लेकर पति पत्नी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद महिला को गुस्सा आया और उसने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर लिया।
दिल दहला देने वाली घटना में मां और दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भोला राम बहुत गरीब आदमी है। उसकी चार बेटियां थीं। किसी तरह मजदूरी कर वह अपने परिवार को चला रहा था। ग़रीबी और आर्थिक तंगी की वजह से उसका और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था।
खेत से मजदूरी कर वह घर लौटा ही था, तभी किसी बात को लेकर भोला राम और उसकी पत्नी सुगावती देवी में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद भोला राम जैसे ही घर से बाहर निकला, उसकी पत्नी सुगावती देवी ने घर में रखे कीटनाशक दवा को खुद तो खाया ही, साथ ही साथ अपनी तीनों बेटियों को भी खिला दिया। किसी तरह इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हो गई। आननफानन में उन लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
रिपोर्ट- सोहराब आलम