ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ की खुदकुशी, तालाब में कूदकर दे दी जान; मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

22-Aug-2024 01:35 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। आशंका जताई जा रही है की घरेलू विवाद को लेकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के काजीपुर धोबिनिया टीकर के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक आशा देवी नौहट्टा थाना के जयंतीपुर के रहने वाले संजय चौहान की पत्नी थी। दो छोटे-छोटे बच्चे सत्यम कुमार तथा आदित्य कुमार के साथ उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। नौहट्टा थाना की पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।


मृतका आशा देवी के पति संजय चौहान का कहना है कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी तो हाल के दिनों में ही डेहरी से इलाज करा कर लौटा था। उसने बताया कि घर में पुआल रखने को लेकर कुछ विवाद हो गया था, संभवत: इस विवाद में हुई बहस के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है।


वहीं पुलिस का कहना है कि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है। गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने पति संजय पर ही अपनी पत्नी एवं बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।