Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-May-2022 09:43 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया के बेटे की बेरहमी में हत्या कर दी है। मुखिया के बेटे का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है। घटना से गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव के साथ ब्लॉक गेट के पास सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक की पहचान बथनाहा के पूर्वी पंचायत की मुखिया मंतोरणी देवी देवी के बेटे अनिल राम के रूप में की गई है। अनिल राम का खून से लथपथ शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात बदमाशों ने अनिल राम की हत्या कर शव को फेंक दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया।
इधर, हंगामे की जानकारी मिलते ही डीएसपी दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल मुखिया पुत्र अनिल राम की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।