ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार: महिला को घर छोड़ने जा रहा था मौसा, सुनसान जगह पर दो दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

बिहार: महिला को घर छोड़ने जा रहा था मौसा, सुनसान जगह पर दो दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

08-May-2022 06:32 PM

PURNEA : रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना पूर्णिया से सामने आ रही है, जहां एक कलयुगी मौसा ने अपने दो साथियों के साथ महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी मौसा ने महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर मौसा और उसके दो दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शनिवार को पास के ही गांव में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने पहुंची थी। बेटी से मिलने के बाद वह पड़ोस के टोले में एक रिश्तेदार से मिलने गई थी। शाम होने के कारण महिला ने अपने रिश्ते के मौसा से बेटी के घर छोड़ने की बात कही। जिसके बाद आरोपी मौसा उसे अपनी बाइक पर बैठाकर महिला की बेटी के घर छोड़ने के लिए निकल गया। इसी दौरान सुनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी। वहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे।


मौसा के मनसूबे को भांप महिला सहम गई और जल्दी चलने की बात कही। लेकिन मौसा ने उसकी एक नहीं सुनी और मौसा और उसके दो दोस्तों ने बारी बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों महिला को सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। किसी प्रकार महिला अपनी बेटी के घर पहुंची और घटना की जानकारी बेटी और दामाद को दी। थाने में केद दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।