बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Dec-2022 11:39 AM
SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 15 की संख्या में आए डकैतों ने हथियार के बल पर 6 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने घर में मौजूद महिला को बंधक बना लिया और बच्चों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। डकैती की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर के भगवानपुर की है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला रीमा देवी के पति मिथिलेश शर्मा पिछले 6 वर्षों से दूसरे देश में रहते हैं। परिवार में उनके अलावा कोई दूसरा पुरुष सदस्य नहीं है लिहाला रीमा देवी अपने बच्चों के साथ अकेली घर में रहती है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद रीमा देवी अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान 15 की संख्या में डकैत छत के रास्ते घर में घुस गए। डकैतों ने रीमा देवी और उसके बच्चों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो डकैतों ने उनके साथ मारपीट की।
घर में लूटपाट करने के बाद डकैत करीब 6 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गया। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो डकैतों ने उसके पांच साल के बेटे को नीचे पटक दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने डकैती में शामिल बदमाशों जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, डकैती की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।