RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
23-Mar-2024 02:33 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर में एक सनकी पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया है। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है।
मृतका की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी राजन डोम की 35 वर्षीय पत्नी सरली देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी और तीन दिन पूर्व ही वापस होली को लेकर ससुराल गई थी। शुक्रवार की देर रात उसके पति राजन ने अपने पिता, भाई व चाचा के साथ मिलकर पहले उसे जबरन शराब पिलाया।
शराब पीने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बहन का उसके पति एवं ससुराल के अन्य लोगों से किसी भी बात को लेकर किसी भी विवाद से साफ इनकार किया है। मायके वालों ने मृतका के पति राजन डोम, ससुर रंगीला डोम, देवर साजन डोम एवं चचेरा ससुर द्वारिका पर उसे जबरन शराब पिलाने, लाठी-डंडों से पीटकर एवं चाकू मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।