ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : महिला की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस का एक्शन : चार आरोपी गिरफ्तार : हथियार और गोली बरामद

16-Jun-2024 03:52 PM

By First Bihar

MUNGER : मुंगेर में शनिवार की देर रात शेरपुर इलाके में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले मे पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से शराब भी जब्त की है।


दरअसल, मुंगेर में बीती रात बासुदेवपुर थानाक्षेत्र के शेरपुर में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


परिजनों द्वारा मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार करने से मना किए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने पर पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर छापेमारी कर 35 बोतल विदेशी शराब, एक कट्टा ओर दो गोली के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात सामान्य होने तक घटनास्थल पर पुलिस टीम कैंप करेगी। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।