Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
05-Jan-2024 01:17 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपनी पोती के साख कमरे मे सो रही 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाशों ने मृतका की पोती पर भी हमला किया लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव की है।
मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया वार्ड नंबर 4 निवासी रामचन्द्र राय की 70 वर्षीय पत्नी मनजोगिया देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्ची राकेश यादव की 10 वर्षीय बेटी हिमांशु कुमारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए विवाद के को लेकर वृद्ध महिला की हत्या की गई है। मृतका के बेटे राकेश यादव ने दो शादियां की हैं। एक शादी बगल के फुलवरिया गांव में हुई है।
कुछ दिन पूर्व शादी को लेकर आपस में विवाद हुआ था लेकिन ग्रामीण स्तर पर सुलह सलाह कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।