ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ रेप, सोशल मीडिया पर वायरल किया गंदा वीडियो

17-Apr-2023 08:20 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मनचले ने महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, करीब एक महीना पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला वारदात वाले दिन शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश ने उसे पकड़ लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से रेप का अश्लील वीडियो बना लिया। लोक-लाज की वजह से चार बच्चों की मां ने न तो परिवार वालों को घटना जानकारी दी और ना ही किसी और को ही कुछ बताया।


इसी बीच आरोपी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित महिला ने बताया कि एक माह पहले दोपहर के समय वह शौच के लिए घर से निकली। आरोपी का घर होकर ही वह शौच के लिए जाती थी। वारदात के दिन जब वह आरोपी के घर के पास पहुंची तो आरोपी उसके सामने आया और उसके गर्दन पर हाथ देकर उसे कुछ सुंधा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर महिला ने खुद को आरोपी के घर पर पाया। होश आने के बाद आरोपी ने उसे नशीली दवा खिला दिया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण महिला चुपचाप अपने घर चली आती है।


इसी बीच आरोपी सुजीत के दोस्त ने महिला को रेप का वीडियो दिखाया और उसने भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब महिला ने आरोपी और उसके दोस्त के झांसे में आने से इनकार कर दिया तो उन्होंने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी एसपी निशित प्रिया ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।