ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार : महिला के साथ एक ही बर्थ पर सोने की जिद्द कर रहा था CRPF का जवान, पुलिस ने चलती ट्रेन से दबोचा

23-Jul-2022 04:54 PM

BUXAR : चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी करना एक सीआरपीएफ जवान को महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोप जवान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बक्सर जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी सीआरपीएफ का जवान नशे की हालत में था और महिला के साथ एक ही बर्थ पर सोने की जिद्द कर रहा था। मामला दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की है।


जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली महिला नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। पीड़ित महिला दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में असम में सवार हुई थी। जैसे ही ट्रेन इलाहाबाद पहुंची नशे में धुत सीआरपीएफ जवान महिला की बर्थ पर आकर बैठ गया। महिला को अकेला पाकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा और उसका कहना था कि वह महिला के साथ एक ही बर्थ पर सोएगा। बार-बार समझाने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़ा रहा। 


ट्रेन जैसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्यास स्टेशन से खुली महिला ने इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई बक्सर जीआरपी थाने के पुलिस एक्टिव हुई और जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पर पहुंची वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने छेड़खानी के साथ साथ आरोपी के खिलाफ शराब पीने का भी मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार CRPF जवान छपरा जिले के सोनपुर थाना के बदूरही गांव का रहने वाला नीरज कुमार है।