मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jun-2023 06:59 PM
By First Bihar
NALANDA: महिला को गलत तरीके से छूने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला के आरोप पर पहले तो आरोपी की भरी पंचायत में चप्पलों से पिटाई की गई। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो महिला के पति ने आरोपी की लाठी डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव की है।
मृतक की पहचान दरुआरा गांव निवासी नरेश रविदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनू रविदास की पत्नी रंजना देवी गांव के ही दरगाह की तरफ से घर लौट रही थी। इसी दौरान नरेश रविदास ने महिला को गलत तरीके से छू दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
इस घटना को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी नरेश रविदास की चप्पलों से पिटाई का फैसला सुनाया। फिर क्या था पंचायत में मौजूद लोगों ने नरेश पर जमकर चप्पल बरसाए, जिसके बाद मामला शांत हो गया। करीब एक महीने बाद महिला का पति कमाकर बाहर से घर लौटा तो उसे इस बात की जानकारी मिली।
शनिवार की रात जब नरेश रविदास अपने घर में सो रहा था, महिला का पति टीनू रविदास घर में घुस गया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर नरेश को अधमरा कर दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।