मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-May-2024 01:55 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : जमुई में एक महिला का नग्न शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का सिर कटा हुआ है और उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने रेप के बाद महिला की हत्या कर दी है और शव को यहां फेंक दिया है। घटना नगर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।
फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम अंबा गांव स्थित पुलिया के नीचे एक महिला का शव मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने रेप के बाद महिला की पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या करने के बाद उसका सिर काट दिया है और उसके सिर को उसे दूसरी जगह फेंक दिया गया है। टाउन थाना की पुलिस आसपास के लोगों और थाने से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से शराब और पानी की बोतल भी मिली है।