Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Oct-2023 01:02 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के किऊल नदी के पंप हाउस के पास नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला की उम्र करीब 27 वर्ष के आसपास है।
बोरे में बंद महिला की शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला लाल साड़ी पहनी हुई है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव का हाथ पैर बांधकर बोरे में बंद कर उसे नदी के किनारे पानी में फेंका गया है। नदी स्नान कर रहे लोगों ने जब बोरे में बंद शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मलयपुर थाना की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेका। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।