ब्रेकिंग न्यूज़

बर्थडे पार्टी में दिखा पवन सिंह का गुस्सा: मंच के नीचे मौजूद लोगों पर भड़के, शख्स को मारने के लिए बढ़े पावर स्टार; वीडियो वायरल बर्थडे पार्टी में दिखा पवन सिंह का गुस्सा: मंच के नीचे मौजूद लोगों पर भड़के, शख्स को मारने के लिए बढ़े पावर स्टार; वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट के दौरान चली गोली, तीन से अधिक लोग घायल Bihar Crime News: बिहार में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, हवाई फायरिंग कर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, हमले का वीडियो वायरल Bihar News: बड़ा खुलासा- 'कुशवाहा' समेत 3 माननीयों ने वापस किया पेंशन का लाखों रू...चालान के माध्यम से ट्रेजरी में जमा कराई राशि, सबसे अधिक... Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में भू-माफियाओं का आतंक, जमीन हड़पने का खेल जारी; विजय सिन्हा की सख्ती भी बेअसर Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में भू-माफियाओं का आतंक, जमीन हड़पने का खेल जारी; विजय सिन्हा की सख्ती भी बेअसर बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और बस की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और बस की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक यात्री घायल Bihar News: बिहार के इस सांस्कृतिक विरासत की बदल जाएगी तस्वीर, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस; सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश

बिहार: ससुराल वालों ने मर्डर के बाद महिला के शव को झाड़ी में फेंका, दहेज के लिए हत्या की आशंका

बिहार: ससुराल वालों ने मर्डर के बाद महिला के शव को झाड़ी में फेंका, दहेज के लिए हत्या की आशंका

11-Sep-2023 04:42 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। ससुराल वालों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को गायब करने की कोशिश की है। गांव में ही झाड़ी से महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। इश घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पटना के फतेहपुर निवासी अवधेश सिंह की बेटी मोनी की शादी करीब 6 साल पहले तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी विजय सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बीद मोनी ने एक बेटे के भी जन्म दिया। शादी के कुछ साल तक तो तब ठीक रहा लेकिन बाद में मोनी का पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।


इसी बीच मोनी के ससुराल फरीदपुर गांव के लोगों ने उसके मायके फोन कर उसके साथ हो रही हैवानियत की जानकारी दी। जिसके बाद मोनी के मायके वाले फरीदपुर पहुंचे लेकिन मोनी घर में नहीं थी। बाद में गांव में ही झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार पति और ससुराल वालों को तलाश कर रही है।