पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
25-Oct-2022 11:35 AM
SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना छातापुर थाना क्षेत्र के दास टोला की है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई है। महिला और उसके बच्चों ने खुद जहर खा लिया या जहर देकर उनकी हत्या की गई है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतकों की पहचान माधोपुर पंचायत स्थित दास टोला निवासी रूपेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी और उसके दो बच्चे तीन साल के रितिक कुमार और दो साल के राणा कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मनीषा की नानी का सोमवार को निधन हो गया था। वह अपने नानी के अंतिम दर्शन के लिए जाना चाहती थी लेकिन उसके रूपेश ने उसे जाने से मना कर दिया था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और पति ने मनीषा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मनीषा और उसके दोनों बेटों की जहर खाने से मौत हो गई।
इस घटना के बाद से महिला का पति रूपेश और उसके परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पड़ोंसियों ने घटना की जानकारी मनीषा के मायके वालों को दिया। आनन-फानन में मायके वाले मनीषा के घर पहुंचे तो उसे और उसके एक बच्चे को मृत पाया। दूसरे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।