दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-May-2022 12:58 PM
By Tahsin Ali
KATIHAR: जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कटिहार पहुंचकर हत्या की शिकार हुई छात्रा माहेनूर के परिजनों से मुलाकात की। जिले के आजमनगर में बीते दिनों छात्रा माहेनूर की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। मंगलवार को जाप सुप्रीमो छात्रा के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एसआईटी की गठन कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से फोन पर बात की।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आजमनगर प्रखंड के पस्तिया टोला स्थित छात्रा माहेनूर के घर पहुंचे थे। पप्पू यादव ने इस जघन्य घटना की निंदा करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। राज्य की सरकार ऐसे संगीन अपराधों को रोकने में विफल साबित हो रही है। देश में हत्या, दुष्कर्म, महंगाई अब कोई मुद्दा नहीं है बल्कि मंदिर, मस्जिद मुख्य मुद्दा बन कर रह गये हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना के संबंध में आईजी, डीआईजी से बात हुई है। एसआईटी का गठन कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की गयी है। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के बाद लोगों का आक्रोशित होना वाजिब था। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी ने ओपी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें, मामले में एक भी निर्दोष फंसना नहीं चाहिए।