ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बिहार : महायज्ञ में ट्वाय ट्रेन रनिंग ट्रैक से गिरी, झूले की बोगी...

बिहार : महायज्ञ में ट्वाय ट्रेन रनिंग ट्रैक से गिरी, झूले की बोगी टूटने से एक युवती की मौत

31-Mar-2024 12:02 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां खटोलवा गांव में हो रहे महायज्ञ में लगे मेले में घटना घटी है। मेले में ट्वाय ट्रेन झूला का बॉगी टूट कर पलट गया। इस घटना में एक युवती की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हैं। यह घटना की सूचना मिलने पर चकिया डीएसपी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं एक जख्मी युवती का इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के खटोलवा गांव में महायज्ञ हो रहा है। इसी महायज्ञ में मेला लगा हुआ है। इसी मिले में महायज्ञ के मेले में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांव के लोग अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। जहां लोगों की काफी भीड़ थी। इस मेले में झूले का सभी लोग आनंद ले रहे थे, तभी तेज गति में चल रही एक ट्वाय ट्रेन का बॉगी रनिंग ट्रैक से छटक कर नीचे गिर गया। 


वहीं ,जिसमें सवार एक युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान गवन्द्री गांव के रहने वाले अजय सिंह की 19 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं तीन युवतियां जख्मी हो गई।  जख्मी रुबी कुमारी का इलाज चल रहा है। वहीं दो अन्य घायलों के सत्यापन में पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद चकिया डीएसपी समेत स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  मौके पर पहुंचे चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कल्याणपुर के खटोलवा टोला में महायज्ञ में ट्वाय ट्रेन पलट गई। जिसमें एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां जख्मी हैं।