ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / बिहार महागठबंधन में गांठ : तेजस्वी को CM उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं...

बिहार महागठबंधन में गांठ : तेजस्वी को CM उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं कांग्रेस, को-ऑर्डिनेशन कमिटी पर नाराजगी

13-Jun-2020 05:24 PM

PATNA : बिहार विधानसभा का चुनाव काफी करीब आता चला रहा है लेकिन महागठबंधन की गांठ सुलझने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट मानने को तैयार नहीं है वहीं कॉर्डिनेशन कमिटी पर भी पार्टी की भौंहे तनी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद महागठबंधन की सियासत गरमा गयी है।


बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने एक बार फिर कहा है कि तेजस्वी यादव आरजेडी के सीएम कैंडिडेट हैं महागठबंधन के नहीं। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के नेता है हमारे नेताा सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं। अभी महागठबंधन के नेता कौन हो इसके लिए कोई बैठक नहीं है। जब सभी महागठबंधन के सभी दलों के नेता साथ मिलकर बैठेंगे तभी इस पर फैसला होगा। उन्होनें कहा कि खुद तेजस्वी यादव ने अपने मुंह से नहीं स्वीकार किया कि वे महागठबंधन के नेता हैं।


मदन मोहन झा ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की को-आर्डिनेशन कमिटी की समर्थन करते हुए कहा कि ये इसका बनना जरूरी है। ये कमिटी अभी तक बन जानी चाहिए थी लेकिन इसका गठन अभी तक नहीं हो सका है। कोरोना महामारी को अब काफी समय बीत चुका है ऐसे वक्त में अब को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।


हालांकि इन सब के बीच मदन मोहन झा ने कहा कि महागठबंधन अटूट है। महागठबंधन के सभी पार्टियां एकजुट होकर एनडीए को परास्त करने का काम करेगी। इस बार बिहार की जनता ने मूड बना रखा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी अकेले चुनाव लड़ कर दिखाए।