ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / बिहार : झोपड़ी में लगी आग, चार की मौत; मृतक में महिला भी...

बिहार : झोपड़ी में लगी आग, चार की मौत; मृतक में महिला भी शामिल

27-Apr-2024 03:50 PM

By First Bihar

SASARAM : बिहार में जैसे -जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है वैसे -वैसे अगलगी की घटना में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले दस दिन से बिहार के हर जिला अगलगी की घटनाओं से बुरी तरह से परेशान हैं। लगभग हर जिले से अगलगी में लोगों की मारे जाने की घटनाएं सामने आ रही है। इसके बाद अब रोहतास जिले में भी अगलगी की घटना में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नोखा थाना के रूपहथा गांव में महादलित की झोपड़ी नुमा घर में अगलगी की घटना हुई है। जिसमें एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई है। गांव में हुई बड़ी दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, अगलगी की घटना के बाद बचाव कार्य जारी है।


मालूम हो कि, यह  जिले में अगलगी की यह दूसरी घटना है जब लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे पहले जिले के कछवा थाना इलाके में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले पटना के सबसे व्यस्त इलाका कहे जाने वाले पटना जंक्शन के निकट होटल में आज गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इस घटना में करीब 20 लोग बुरी तरह से घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस के तरफ से होटल की जांच-पड़ताल भी की जा रही है।