RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
14-Jun-2022 05:28 PM
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां एक बदमाश ने हथियार के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश की है। घटना महिषी थाना क्षेत्र के वीरगांव पंचायत की है। महादलित लड़की को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह हथियार से लैस बदमाश 16 वर्षीय महादलित लड़की को अगवा कर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर भाग रहा था। इसी दौरान हल्ला होने पर ग्रामीणों ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश को किस तरह से रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर रखा गया है। बंधक बने अपराधी के पास एक कट्टा और बाइक को जब्त किया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद महिषी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगूल से मुक्त करा उसे अपने साथ ले गई।