तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
17-Jul-2024 01:01 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में बदमाशों ने पहले महादलित छात्रा के साथ रेप किया और बाद में उसके शव को जमीन में दफन कर दिया। वारदात को गांव ही युवक ने अंजाम दिया है। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता पार्वती टोला की है।
मृतक छात्रा की पहचान पार्वती टोला निवासी कमल राम और रेला देवी की 18 वर्षीय बेटी उषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला कमलेश यादव अक्सर उषा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देता था। युवती के परिजनों ने कई बार आरोपी को समझा था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
बीते 14 जुलाई को आरोपी ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही लड़की को बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। किसी तरह से युवती वहां से अपनी इज्जत बचाकर भाग निकली। इस घटना के अगले दिन यानी 15 जुलाई की रात आरोपी ने युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला और भेज खुलने के डर से उसके शव को तालाब में फेंक कर फरार हो गया।
अगले दिन युवती का शव तालाब से मिलने के बाद आरोपी ने गांव के दबंगों के साथ मिलकर हत्या का राज खुलने के डर से युवती के शव को दफना दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाल लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि आरोपी कमलेश यादव गांव में लाइट और साउंड भाड़े पर लगता है और इसकी आड़ में महिलाओं और कई लड़कियों का शारीरिक शोषण भी कर चुका है। इस बार कलेश यादव ने BA में पढ़ने वाली महादलित समुदाय की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसकी हत्या कर दी।
रिपोर्ट- कुमार गौरव