Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Feb-2022 11:34 AM
GAYA : गया के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लावारिस सूटकेस मिलने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर में तैनात सुरक्षा बलों ने पूरे मंदिर परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी छानबीन की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गए।
सुरक्षा बलों ने संदिग्ध सूटकेस को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे बड़ी ही सावधानी के साथ खोला। तलाशी में बैग के अंदर लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, किताब, कपड़े, पावर बैंक समेत अन्य सामान बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर पूरे मंदिर परिसर की सघन जांच की गई। इस दौरान आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
पूरे मामले पर सिटी एसपी राकेश कुमार ने कहा कि बैग से किसी भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है। सूटकेस को मंदिर के कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखा गया है। सिटी एसपी ने कहा कि शायद किसी पर्यटक का सूटकेस मंदिर परिसर में छूट गया है। फिलहाल सूटकेस की पहचान नहीं हो सकी है कि यह किसका है।
बताते चलें कि महाबोधि मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से सैकड़ों खुफिया कैमरों के अलावा मंदिर परिसर में 500 BMP के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। मंदिर में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जाती है। इसके बाद लोग मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच पाते हैं। साल 2013 में महाबोधि मंदिर में आतंकवादियों ने सीरियल बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। वर्ष 2018 में भी मंदिर परिसर में टाइम बम प्लांट किया गया था।