ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार : मानसून की बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार! जानें क्या...

बिहार : मानसून की बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार! जानें क्या कहता है मौसम विभाग

19-Jul-2023 06:47 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आज कई जिलों के तापमान में तेजी से बदलाव दर्ज किए गए है। राज्य के अधिकतर इलाकों का तापमान एक बार फिर से 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।  ऐसे में इस बारिश के मौसम में भी लोगों को गर्मी का सितम उठाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल राज्य्वासियों को बारिश के दो दिन से अधिक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, सुपौल के कुछ इलाकों में बारिश के अनुमान जताए गए हैं। 

दरअसल, मॉनसून की उत्तरी रेखा  रत्नागिरी से लेकर पटना जिले के पूर्वी हिस्से से गुजरते हुए सुपौल तक पहुंच गयी है। इसके प्रभाव से सुपौल में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।  आइएमडी, पटना के मुताबिक मॉनसून की वापसी दो-तीन बाद पूरे बिहार में हो सकती है।  =हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब राज्य के लोगों को मॉनसून की झमाझम बारिश के लिए  इंतजार करना पड़ सकता है।


वहीं,  मंगलवार को पटना, औरंगाबाद और भोजपुर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। खास बात यह है कि सोमवारकी शाम को पटना शहर में मॉनसून की हल्की बारिश हुई थी, इसके बाद में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विज्ञानी र ने बताया कि अच्छी बारिश के लिए अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। फिलहाल  पुरवैया के जरिये इसी तरह मॉनसून सीजन की बारिश होती रहेगी।