ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: मां ने बेटे की हत्या कर शव को आंगन में दफनाया, कुछ महीने पहले बेटी की भी कर दी थी हत्या

04-Dec-2022 02:53 PM

AURANGABAD: दिल को दहला देने वाली वारदात औरंगाबाद से सामने आ रही है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में दफना दिया। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन जब कहीं भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस की जांच में जो सच सामने आया वह सभी को हैरान कर देने वाला था। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के ससुर राजेंद्र सिंह ने दारोगा के पद से रिटायर होने के बाद शिवगंज में जमीन खरीदकर घर बनाया था। राजेंद्र सिंह मूल रूप से गया जिले के पचरुखिया गांव के रहने वाले थे। शिवगंज में घर बनने के बाद पूरा परिवार वहीं रहता था। इसी बीच साल 2018 में राजेंद्र सिंह के बेटे विनय कुमार की मौत एड्स से हो गई। विनय की मौत के बाद पता चला कि उसकी पत्नी कंचन देवी भी एड्स से पीड़ित है। इस बात को लेकर महिला तनाव में रहती थी।


इसी तनाव में आकर महिला ने अपने ही 15 साल के बेटे मारुति नंदन की हत्या कर दी और उसके शव के घर के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया। काफी दिन तक तब परिजनों को मारुति नजर नहीं आया तो उन्हें शक हुआ और महिला के देवर ने भतीजे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। तीन महीने पहले भी महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि महिला द्वारा बेटे की हत्या करने की घटना सामने आ गई।


महिला से पूछताछ के बाद पुलिस मृतक का शव बरामद करने की कार्रवाई में जुट गई है। मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक किशोर के शव को जमीन से बाहर निकाला जाएगा। यह घटना जिले के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर कौन सा ऐसा कारण है कि महिला ने पहले अपने बेटी की हत्या की और अब अपने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।