ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, मां नहीं बनने पर भाभी से...

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, मां नहीं बनने पर भाभी से बनाता था संबंध

06-Jun-2021 12:46 PM

By Shushil

BHAGALPUR: मां नहीं बनने पर एक पति ने अपनी पत्नी को मौत की सजा दी। पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि उसका अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था और बहकावे में आकर उसने हत्या जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। फिलहाल कहलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।


कहलगांव के हनुमान कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही राकेश अपनी पत्नी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। वही शादी के 6 साल हो जाने के बावजूद जब बच्चे नहीं हुए तब वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। 


बच्चे की चाहत को लेकर घर में भी विवाद हुआ करता था। इसे लेकर पति हमेशा पिटाई किया करता था। मां नहीं बनने पर वह अपनी भाभी से संबंध बनाता था। जिसका विरोध पत्नी करती थी। जो पति को नागवार गुजरता था। मृतका के ससुरालवालों द्वारा भी परेशान किया जाने लगा। इसे लेकर सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया। मृतका के भाई सिंटू ने बताया कि अपनी भाभी के बहकावे में आकर उनके बहनोई राकेश शर्मा ने ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। 


मृतका के भाई ने बताया कि राकेश शर्मा का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसका उनकी बहन विरोध किया करती थी लेकिन आज उसकी बहन की हत्या कर दी गयी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।