ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: मां की इलाज के लिए सूद पर कर्ज लेने गया था शख्स, बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली जान

09-Feb-2023 01:14 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। हर रोज कही से लूट, चोरी तो कहीं से हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रहृलाद नगर गांव में मां की इलाज के लिए सूद पर पैसे लेने घर से निकले एक बेटे के बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को किसी ने बुरी तरह पीटा है। 


बताया जा रहा है कि प्रहृलाद नगर गांव निवासी निरंजन अपनी मां की इलाज के लिए सूद पर पैसे लेने गया था। उसकी मां बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर ने 11 फरवरी को उनके ऑपरेशन का डेट दिया था। मां के ऑपरेशन के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए निरंजन घर से निकला था लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो बदमाश निरंजन के साथ मारपीट करते हुए उसे प्रहृलाद नगर से अंधरा मोड़ तक ले गए और उसे जख्मी हालत में छोड़ मौके से फरार हो गए। 


ग्रामीण घायल निरंजन को गांव के ही एक डॉक्टर के यहां ले गए, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी शिब्ली नोमानी और नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र मौके पर पहुंच कर मामले के जांच में जुट गए हैं। पूरे मामले पर नालंदा एसपी ने बताया कि पैसों के लेन देन को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। नूरसराय थाना में 6 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। 


उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को मृतक को सव सौंप दिया है। शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर परिचालन को बाधित कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर जमकर नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को काबू में किया और परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया है।