ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो हैवान बन गया बेटा, अपनी ही मां की बेरहमी से ले ली जान

11-Mar-2023 06:49 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में एक सनकी बेटे ने मां की ममता को तार-तार कर दिया। मां ने शराब पीने के लिए जब पैसे नहीं दिए तो नाराज बेटे ने चाकू से वार कर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के दिपही गांव की है।


बताया जा रहा है कि दिपही गांव निवासी विजय बैठा शराब का आदि हो चुका था। शराब के बिना विजय एक पल भी नहीं रह सकता था। नशे के कारण विजय की हालत पागलों जैसी हो गई है। विजय की इस लत के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। शनिवार को विजय शराब पीने के लिए अपनी मां रामदुलारी देवी से पैसा मांग रहा था लेकिन रामदुलारी पैसे देने को तैयार नहीं हुई।


यह बात विजय बैठा को नागवार गुजरी और उसने घर में रखे चाकू से अपनी मां के ऊपर हमला बोल गिया। चाकू के वार से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और आरोपी विजय बैठा को धर दबोचा और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।