ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

बिहार : लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा तफरी

बिहार : लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा तफरी

30-Aug-2022 11:14 AM

By Srikant Rai

MADHEPURA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा सपरदह के बीच NH 106 की है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक लूटपाट के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक युवक सहरसा जिले के मंगला बाजार स्थित चकला निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा सपरदह के बीच NH 106 पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे दो गोलियां दाग दीं। खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया।


गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उदाकिशुनगंज अस्पताल भेज दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।