RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
05-Sep-2023 01:31 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक भोज खाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और अगले दिन उसका श झाड़ियों से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली काली गुमटी नंबर सात के पास की है।
दरअसल, हरपुर जंगली काली मंदिर के पास से मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक के सिर पर गोली को निशान पाया गया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युवक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है, जो सफिया सराय स्थित सब्जी मंडी में गार्ड का काम करता था। मृतक की शादी तीन चार साल पहले गंगटा में हुई थी और उसकी एक ढाई साल की बेटी भी है।
मृतक के ससुर के नहीं रहने के कारण उसकी पत्नी अपने मायका में ही रहती थी। पति की हत्या की खबर मिलने के बाद वह मंगलवार की सुबह नौलखा पहुंची। युवक की हत्या के बाद परिवार के सभी सदस्यों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सूरज घर से भोज खाने की बात कह कर निकाला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुलिस से सूचना मिली कि सूरज का शव हरपुर में काली मंदिर के पास पड़ा है।
मृतक के गले से सोने का चैन, हाथ से सोने की अंगूठी, मोबाइल और उसकी बाइक गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण अब तक केस की दर्ज नहीं हो सका है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि सिर में गोली मार के युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।