ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: लूट के बाद शख्स की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी

17-May-2024 02:09 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एक दलित शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल बांध के पास की है। 


मृतक की पहचान पिलखी गजपति पंचायत के जुराबन पट्टी निवासी 45 वर्षीय शिवजी राम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवजी राम गुरुवार की शाम मवेशियों का चारा लाने के लिए निकले थे। जिसके बाद वह वापस घर नही लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कही पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।