ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बिहार: LKG के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में मौसा ने ही ले ली मासूम की जान

17-Aug-2023 06:10 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक LKG के छात्र को अगवा करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बदमाशों ने बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को जमीन में दफना दिया था। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि बच्चे के मौसा ने ही अंजाम दिया है। उसे शक था कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी का बदला लेने के लिए उसने अपनी साली के बेटे की हत्या की साजिश रच डाली।


मृतक बच्चे की पहचान परसौनी प्रखंड के धोधनी गांव निवासी हीरा साह के 5 साल के बेटे आदर्श कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आदर्श स्कूल गया था। स्कूल वैन पर सवार होकर आदर्श स्कूल जा रहा था, तभी बीच रास्ते में ड्राइवर ने आदर्श को उसके मौसा को सौंप दिया और दोनों ने मिलकर पहले आदर्श को मौत के घाट उतारा और बाद में उसके शव को जमीन में दफन कर दिया।


काफी समय बीत जाने के बाद जब आदर्श स्कूल से वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद जब आदर्श का कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और स्कूल वैन के चालक मिश्री साह को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।


वैन चालक मिश्री साह की निशानदेही पर पुलिस ने शिवहर जिले के पिपराही थाना स्थित डूब्बा घाट पुल के पास से बच्चे का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी मौसा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने अपनी पत्नी की तस्वीर उसके जीजा के साथ देखी थी जिसमें जीजा उसकी पत्नी के कंधे पर हाथ रखकर खड़ा था। उसने जब पत्नी से इसके बारे में पूछा तो उसने गोल मटोल जवाब दिया, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या की साजिश रच डाली।