ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: लाइन होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

28-Jul-2023 04:18 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। यहां लाइन होटल की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का कारोबार किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने NH-27 पर बेलवनवा गांव के पास स्थित लाइन होटल में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का फंडाफोड़ कर दिया। 


दरअसल कुचायकोट थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि  बेलबनवा के एक लाइन होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने जब इसकी जांच की तो मामले को सही पाया। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लाइन होटल में छापेमारी कर होटल मालिक और सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ कई आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में होटल का मालिक हरेंद्र कुशवाहा, चंचल उर्फ उज्जवल कुमार, राकेश कुमार समेत दो महिलाएं शामिल हैं जो यूपी की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया।