ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन, देखिए किसको कहां मिली जगह

विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन, देखिए किसको कहां मिली जगह

04-Jun-2021 08:44 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन किया गया है. कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने आधिकारिक तौर पर इसकी लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि 9 जून से विधान परिषद की पुनर्गठित समितियां प्रभावी होंगी. 


बिहार विधानसभा परिषद की पुनर्गठित नियमावली समिति के अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे. वहीं राबड़ी देवी, नवल किशोर यादव, देवेश चंद्र ठाकुर, केदारनाथ पांडे, राम चंद्र पूर्वे, प्रो. डॉ. राम वचन राय, डॉ. मदन मोहन झा, प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सदस्यों के तौर पर जगह मिली है. विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे और सदस्यों के रूप में राबड़ी देवी, नवल किशोर यादव, देवेश चंद्र ठाकुर, केदारनाथ पांडे, प्रो. डॉ. राम वचन राय और प्रेमचंद्र मिश्रा को जगह मिली है.


आचार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राम वचन राय होंगे. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा, केदारनाथ पांडे, राम चंद्र पूर्वे, रजनीश कुमार, संजय प्रसाद और रीना देवी उर्फ रीना यादव सदस्य होंगे. सरकारी आश्वासन समिति में नीरज कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल, डॉ. मदन मोहन झा, वीरेंद्र नारायण यादव, सुनील कुमार सिंह, सर्वेश कुमार और रणविजय कुमार सिंह सदस्यों के रूप में होंगे.


आवास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव होंगे. वहीं सुमन कुमार, सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, खालिद अनवर, प्रेमचंद्र मिश्रा, निवेदिता सिंह और मोहम्मद फारुक सदस्य होंगे. पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष सच्चिदानंद राय को बनाया गया है. वहीं, राजेश राम, संजय प्रकाश और सर्वेश कुमार सदस्य होंगे.


बिहार विधान परिषद के निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडे होंगे. वहीं, डॉ. संजीव कुमार सिंह, संजीव श्याम सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव, रीना देवी उर्फ़ रीना यादव और डॉ. प्रमोद कुमार सदस्य होंगे. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय पासवान होंगे और सदस्य के रूप में राजेश राम, अशोक कुमार अग्रवाल, अर्जुन साहनी और राम ईशबर महतो होंगे.


जिला पार्षद एवं पंचायती राज समिति का अध्यक्ष सलमान रागीब को बनाया गया है. वहीं, राम चंद्र पूर्वे, आदित्य नारायण पांडे, सुबोध कुमार, समीर कुमार सिंह, कुमुद वर्मा और संतोष कुमार सिंह सदस्य होंगे. प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता होंगे. वहीं, दिनेश प्रसाद सिंह, मनोरमा देवी, प्रेमचंद्र मिश्रा और सुनील कुमार सिंह सदस्य होंगे.


बिहार विधान परिषद के कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार होंगे. वहीं, नीरज कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, भीसम साहनी और घनश्याम ठाकुर सदस्य होंगे.परिषद पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष डॉ. एनके यादव होंगे और रणविजय कुमार सिंह, नूतन सिंह, सुनील कुमार सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार सदस्य होंगे.


प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फारुक होंगे और प्रो. डॉ राम वचन राय, देवेश चंद्र ठाकुर, देवेश कुमार और समीर कुमार सिंह सदस्य होंगे. वहीं, याचिका समिति के अध्यक्ष देवेश कुमार होंगे और सलमान रागीब, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रोफेसर गुलाम गौस, डॉक्टर एनके यादव, रीना देवी उर्फ रीना यादव और मोहम्मद कमर आलम सदस्य के रूप में होंगे. सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति का अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गुलाम गौस को बनाया गया है. वहीं, डॉक्टर मदन मोहन झा, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, टुन्ना जी पांडे और डॉक्टर प्रमोद कुमार को सदस्य बनाया गया है.


बिहार विधान परिषद की अस्थाई समितियों में बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष निवेदिता सिंह को बनाया गया है. वहीं, मनोरमा देवी और डॉ. कुमुद वर्मा सदस्य के रूप में होंगी. अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम रसूल होंगे. मोहम्मद कमर आलम, खालिद अनवर और मोहम्मद फारुक सदस्य होंगे. पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता होंगे. वहीं, राजेश राम, नूतन सिंह और सुबोध कुमार सदस्य होंगे. 


प्रकाशन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह होंगे और दिनेश प्रसाद सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह और सुमन कुमार सदस्य होंगे. वहीं, शून्य काल समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा को बनाया गया है. संजय पासवान, संजीव श्याम सिंह और राधाचरण साह को सदस्य बनाया गया है. 


आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह होंगे. राजेश राम और राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता सदस्य होंगे. नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे. वहीं, संजय सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल और संजय पासवान सदस्य होंगे. आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह होंगे. वहीं, खालिद अनवर, मोहम्मद कमर आलम और सुबोध कुमार सदस्य होंगे.


राजभाषा समिति का अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा को बनाया गया है. वहीं, संजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह और सर्वेश कुमार को सदस्य बनाया गया है, वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति का अध्यक्ष राधाचरण शाह को बनाया गया है. वहीं, संजय कुमार सिंह, राम ईशबर महतो, अर्जुन साहनी और घनश्याम ठाकुर को सदस्य बनाया गया है. 


मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश होंगे. वहीं, नवल किशोर यादव, संजय सिंह और अशोक कुमार अग्रवाल सदस्य होंगे, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडे होंगे. वहीं, मोहम्मद गुलाम रसूल, भीसम साहनी और रामबली सिंह सदस्य के रूप में होंगे. 


वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ होंगे. वहीं, राम चंद्र पूर्वे, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुमन कुमार और सच्चिदानंद राय सदस्य होंगे. सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद होंगे. वहीं, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता और टुन्ना जी पांडे सदस्य के रूप में होंगे. 


कारा सुधार समिति के अध्यक्ष राजन कुमार सिंह होंगे. वहीं, दिलीप कुमार जयसवाल, सुबोध कुमार और संतोष कुमार सिंह सदस्य होंगे. दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सीपी सिन्हा उर्फ़ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा होंगे. वहीं, समीर कुमार सिंह और रामेश्वर महतो सदस्य होंगे. पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे. वहीं, संजय सिंह, रजनीश कुमार और नीरज कुमार सदस्य होंगे.


बिहार विधान परिषद के अभ्यावेदन समिति के अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे. वहीं, संयोजक रणविजय कुमार सिंह और सदस्य के रूप में सलमान रागीब और नूतन सिंह होंगे. बिहार राज्य आवास बोर्ड पर गठित विशेष जांच समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कमर आलम होंगे और सलमान रागीब, संतोष कुमार सिंह और रामबली सिंह सदस्य के रूप में होंगे.