ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: लापता युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या के...

बिहार: लापता युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या के एंगल में पुलिस कर रही है जांच

20-Feb-2023 10:01 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में कल शाम से लापता छात्र का शव केला बागान के पंप सेट के हौज से बरामद किया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। बताया जाता है कि कैथमा गांव निवासी 18 वर्षीय कन्हैया कुमार घर से पढ़ने की बात कह निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने मुफस्सिल थाना में कन्हैया कुमार के लापता होने की सूचना दी थी। 


पुलिस और परिजन कन्हैया कुमार की खोजबीन कर रहे थे इस बीच आज सुबह बगान के बाहर स्थानीय लोगों ने खून का दाग देखा जिसके बाद बगीचे के अंदर गए तो कन्हैया कुमार का शव पंपसेट के हौज में नग्न अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि मृतक का चचेरे चाचा के साथ विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस उसके चचेरे चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग केला बागान पहुंचे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर कन्हैया कुमार की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की है। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार के पिता की भी दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी अब घर का चिराग कन्हैया कुमार की भी बदमाशों ने बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी है इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात में पता चला था कि पान गाछी के पास कुछ लोगों के द्वारा कन्हैया कुमार को अगवा किया गया है जिसके बाद आज उसका शव मिला है।