TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
30-Sep-2024 11:59 AM
By First Bihar
PATNA: जमीन सर्वे को लेकर हुई फजीहत के बाद सरकार ने सर्वे के काम को तीन महीने के लिए टाल दिया था लेकिन अब विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल ने संकेत दिए हैं कि जमीन सर्वे का काम तीन महीने के लिए और टाला जा सकता है। यानी जमीन का कागज तैयार करने के लिए लोगों के पास कुल 6 महीने का समय मिल सकता है। मंत्री ने माना कि राज्य के प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और दलाल खुलेआम लोगों के पैसे वसूल रहे थे।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोगों परेशानी को देखते हुए तीन महीने के लिए जमीन सर्वे का काम बढ़ा दिया गया है। ब्लॉक मे दलाल सब भी कागज निकालने के नाम पर फायदा उठा रहा था। ब्लॉक में दलाल सब घूमते रहता है। लोग चिंता न करें तीन महीना का समय है, वे अपना जमीन का कागज ढूंढ लें। तीन महीना का समय और बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि तीन महीना का समय पहले ही बढ़ा दिया गया है और तीन महीना का समय अभी और दिया जाएगा। ऐसे में 60 प्रतिशत लोग तीन चार महीना में आराम से अपना काम करा लेंगे। 16-17 फीसद जमीनों पर ही विवाद है। रैयतों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सरकार इसको लेकर सजग है। किसी कागज के लिए लोगों को ब्लॉक में दौड़ने की दिक्कत नही होगी।
जायसवाल ने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी कारण से किसी की भी जमीन का सर्वे नहीं होता है तो सरकार उस रैयत के घऱ पदाधिकारी को भेजकर उसकी जमीन का सर्वे कराएगी। खुद को बहुत बीजी दिखाकर राज्य के सीओ सब किसी तरह के जमीन के कागजात को पेंडिग रख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है कि जहां पर मामला अधिक पेंडिंग होगा सरकार वहां अलग से एक दर्जन से अधिक सीओ भेजकर काम का निपटारा कराएगी।
मंत्री ने कहा कि हमलोग सीओ का टीम बना रहे हैं, जहां भी काम ज्यादा पेंडिंग होगा वहां सीओ की टीम भेजकर काम कराएंगे। अभी तक 37 सीओ के खिलाफ एक्शन हो चुका है। चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार बहुत पुराना कोढ़ है धीरे-धीरे दूर होगा।