ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

बिहार: लालू प्रसाद को देख भावुक हो गया कार्यकर्ता, रो-रो कर सुनाई व्यथा

06-Jun-2022 09:00 PM

JHARKHAND: अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद सोमवार को पलामू पहुंचे। पलामू पहुंचने के बाद लालू प्रसाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस बीच एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। लालू के पहुंचते ही एक कार्यकर्ता भावुक हो गया और रोने लगा। कार्यकर्ता के अस प्रेम को देख लालू प्रसाद अचरज में पड़ गए।


कार्यकर्ता ने लालू से गुहार लगाई कि 'हमें देखने वाला कोई नहीं है, हमलोगों पर ख्याल रखिए'। इसपर लालू ने कार्यकर्ता को चुप कराते हुए कहा कि 'हम हैं न, आप लोग पार्टी को मजबूत करिए'। इस दौरान थोड़ी देर के लिए माहौल बड़ा ही भावुक हो गया। बाद में लालू प्रसाद के समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुआ।


इस दौरान पार्टी के महासचिव जयप्रकाश यादव ने लालू के तीन दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड प्रवास के दौरान लालू प्रसाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आने वाले दिनों में झारखंड में 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको लेकर 11 जून से विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।