BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
27-Feb-2020 07:30 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। लालू यादव लंबे अरसे से रिम्स में अपना इलाज भी करा रहे हैं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा। लालू को किडनी के साथ-साथ अन्य तरह की बीमारियां हैं और अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS भेजे जाने की जरूरत बताई जा रही है। लालू यादव को AIIMS भेजे जाने पर आज फैसला होगा।
आरजेडी सुप्रीमो को इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाने की आवश्यकता है या नहीं इसका फैसला मेडिकल बोर्ड करेगा। लालू की स्वास्थ्य जांच के लिए रिम्स प्रबंधन ने 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मेडिकल बोर्ड में 8 विभागों के एचओडी शामिल हैं। आज लालू यादव का हेल्थ चेकअप और उनके पूरे रिपोर्ट को रिव्यू करने के बाद बोर्ड ने तय करेगा कि इलाज के लिए उन्हें AIIMS रेफर किया जाए या नहीं। समीक्षा के दौरान बोर्ड के सदस्यों को अगर ऐसा लगता है कि रांची रिम्स में लालू यादव का इलाज सही तरीके से नहीं हो सकता है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS भेजा जाना चाहिए तो वह इसकी अनुशंसा करेंगे।
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जेल प्रशासन को भेजी जाएगी। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने पिछले हफ्ते ही आरजेडी सुप्रीमो को दिल्ली AIIMS रेफर किए जाने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आग्रह रिम्स के अधीक्षक से किया था। लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार यह बता रहे हैं कि उनकी किडनी की फंक्शनिंग दिन-ब-दिन खराब हो रही है। लाल यादव के किडनी फिलहाल 50 फ़ीसदी से भी कम काम कर रही है। सबसे बड़ी परेशानी में नेफ्रोलॉजिस्ट के नहीं होने के कारण है। ऐसे में अगर मेडिकल बोर्ड यह तय करता है कि लालू को दिल्ली रेफर किया जाए तो आगे का फैसला जेल प्रशासन करेगा।