ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: लालू फैमिली पर CBI ने कसा का शिकंजा, नए केस में परिवार...

बिहार: लालू फैमिली पर CBI ने कसा का शिकंजा, नए केस में परिवार के इन सदस्यों के नाम की भी चर्चा

20-May-2022 02:20 PM

PATNA: CBI ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई छापेमारी कई घंटों तक चली। कुछ ठिकानों पर छापेमारी खत्म हो गई है जबकि कुछ जगहों पर अब भी रेड चल रही है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर नया केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने लालू परिवार पर शिकंजा कसा है। इस नए केस में लालू यादव के अलावा उनके परिवार के तीन और नामों की चर्चा है।


जानकारी के मुताबिक इस नए केस में लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती का नाम भी शामिल है। इस केस में लालू परिवार के एक और सदस्य का नाम होने की बात कही जा रही है, जो चौंकाने वाला है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में इस नए केस को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।


आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन सरकार में रेलमंत्री रहते हुए वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले लोगों से जमीन रजिस्ट्री करवाई थी। रेलमंत्री रहने के दौरान ही उनपर यह आरोप लगा था। उन पर IRCTC में भी घोटाले का आरोप है। रेलवे में मनमाने तरीके से लोगों को नौकरी देने और नौकरी देने के एवज में उनसे जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लालू पर है।