ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: लड़की के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने की हैवानियत, बकरी चराने के दौरान बनाया हवस का शिकार

31-Oct-2023 04:29 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियों और महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां तीन मनचलों ने गांव की ही नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। 12 वर्षीय लड़की न तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। इसी का फायदा उठाकर तीनों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं।


दरअसल, सोमवार की दोपहर पीड़ित लड़की अपने घर से बीएमपी कैंप के पीछे बालू के टीला पर मवेशी को चराने गई थी। लड़की को अकेली देख गांव के ही तीन लड़कों ने उसे दबोच लिया। लड़की विरोध करती रही लेकिन बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा और उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों ने तीनों को भागते हुए देख लिया और उन्हें पहचान लिया।


परिजनों की शिकायत पर भीमनगर ओपी की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लड़के अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों की पहचान रुपेश कुमार, विक्की कुमार और उदित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।