Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
26-Apr-2023 02:40 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की पुलिस हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी फेसबुक पेज पर पीएम के तारीफ़ में गाने लगाए जाते हैं तो कभी यहां मृत इंसान को भी जेल से रिहा करने का फरमान जारी किया जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस के तरफ से एक कुत्ते की मौत के बाद उसे हत्या बता उसके बॉडी की पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारी शरीफ में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। हालांकि, इस कुत्ते के मालिक ने इसे हत्या बता फुलवारी शरीफ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कराया। कुत्ते की हत्या का मामला सामने आते पुलिस चौंक गई और पहले तो केस लेने से मना कर दिया। लेकिन कुत्ते के मालिक के दबाव पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ते के मालिक ने कुत्ते की मौत की असलियत का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम तक करवा डाला। फिलहाल, पुलिस इस मामले में हर पहलू पर तहकीकात कर रही है।
बताया जा रहा है, जब कुत्ते की मालिक के तरफ से उसके फ़ालतू कुत्ते की हत्या के बारे में बताया गया तो थाना में पहले तो पुलिसवालों ने उनकी बातों को ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब पालतू कुत्ते की मालकिन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया तो पुलिस को उनका आवेदन लेकर छानबीन शुरू कर दिया। बात यहां ही नहीं रुका , कुत्ते के मालिक ने पुलिस पर दबाव दिया कि कुत्ते की मौत का असलियत पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा। इसलिए कुत्ता का पोस्टमार्टम भी कराया जाए और अंततः पुलिस को कुत्ता का पोस्टमार्टम भी करना पड़ गया। इसके बाद अब पुलिस कुत्ते के हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है।
इधर, इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाना एसएचओ सफीर आलम का कहना है कि, नगर के फैसल कॉलोनी में एक दंपति के पास पालतू कुत्ता था, जिस कुत्ते को परिवार के लोग अपने फैमिली मेंबर की तरह पाल रहे थे। दो दिन पहले रोज की तरह उनका पालतू कुत्ता घर से बाहर शौच के लिए निकला लेकिन फिर वापस लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन कर थक चुके परिवार वाले थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।