ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

बिहार : कुख्यात डॉन पप्पू देव के साथ पुलिस की मुठभेड़, दावा.. हार्ट अटैक आने से पप्पू की हुई मौत

बिहार : कुख्यात डॉन पप्पू देव के साथ पुलिस की मुठभेड़, दावा.. हार्ट अटैक आने से पप्पू की हुई मौत

19-Dec-2021 08:43 AM

SAHARSA : बिहार के कोसी इलाके कुख्यात डॉन पप्पू देव अब इस दुनिया में नहीं है. पप्पू देव के मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पप्पू देव को हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आखिरकार पप्पू देव की मौत हो गई है, 90 के दशक में जिस पप्पू देव की तूती कोसी के इलाके में बोलती थी अब वह इस दुनिया को छोड़ कर चला गया है.


सहरसा से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक सदर अस्पताल में पप्पू देव को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई है. हालांकि पप्पू की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पप्पू देव 90 के दशक में कोसी के इलाके में एक बड़े डॉन के तौर पर उभरा था. 


जब बिहार में जुर्म एक उद्योग का रूप ले चुका था, उस दौर में पप्पू देव कोसी के इलाके में ऑपरेट करता था. माना जाता था कि पप्पू देव की मर्जी के बगैर उस इलाके में किसी की किडनैपिंग नहीं की जा सकती. अगर कोई छोटा गिरोह किडनैपिंग की वारदात को अंजाम भी देता था तो अपहृत आखिरकार पप्पू देव के नेटवर्क में ही पहुंचता था.


पप्पू देव की मौत को लेकर सहरसा पुलिस से अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 18 दिसंबर की शाम सदर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही में पप्पू देव और उसके कुछ समर्थक जबरदस्ती हथियार से लैस होकर अपने गुर्गों के साथ एक जमीन की घेराबंदी करवाने का प्रयास कर रहा था. वहां पर काफी लोग हरवे हथियार के साथ मौजूद थे. सूचना के आलोक में सदर थाना द्वारा छापामारी की गई तो वहां से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बाकी लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर भाग निकले. 


सराही गांव में सदर थाना द्वारा की गई छापामारी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, कट्टा तथा 13 राउंड गोलियां मिली. पप्पू देव के समर्थकों को हिरासत में लिया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि दो गाड़ी भरकर आदमी हरवे हथियार के साथ भाग निकले हैं. उन अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पप्पू देव के घर पहुंची तथा वहां भी छापामारी की गई. वहां से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया तथा पप्पू देव के बारे में पूछताछ की गई. छानबीन के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू देव एक चिमनी भट्ठा के बगल में उमेश ठाकुर के मकान में सोया हुआ है. पुलिस के द्वारा वहां छापामारी की गई तो पप्पू देव और उसके समर्थकों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी आत्म रक्षार्थ फायरिंग की गई. 


पुलिस से घिरा हुआ देखकर पप्पू देव अपना राइफल लेकर भागने की कोशिश करने लगा तथा उसने दीवार से छलांग लगा दी. पुलिस बल के द्वारा उसे उठा कर लाया गया. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उसने छाती में दर्द होने की शिकायत की तो उसे देर रात 2:05 पर सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. 3:10 पर उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे संस्थान में ले जाने की बात कहते हुए रेफर कर दिया. पुलिस के द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई तथा उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल या पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारियां शुरू की गई. 


इसी दौरान 4:00 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक राइफल, तीन पिस्टल, तीन कट्टा तथा 47 चक्र गोलियां तथा कई खोखा बरामद की गई है. सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पप्पू देव को मृत घोषित किए जाने के बाद आवश्यक प्रक्रिया का पालन कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की व्यवस्था की गई है. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया जाएगा तथा पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.