ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार : कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 4 लोगों की गिरफ्तार;...

बिहार : कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 4 लोगों की गिरफ्तार; छावनी में बदला इलाका

10-Sep-2023 12:24 PM

By First Bihar

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। जहां जब गोला बाजार होते हुए जुलूस मोची टोला के पास पहुंचा। जिसके बाद  कुछ असामाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 04 लोगों को अरेस्ट किया है। 


वही, इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा-मारपीट कर रहे युवकों को खदेड़ दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही बिना अनुमति के डीजे बजाने पर डीजे को भी जब्त कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वहीं पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। 


इसके आलावा रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर कार्रवाई हुई है। विसर्जन जुलूस में डीजे इस्तेमाल करने पर जब्त कर लिया गया है। इसके साथ पुलिस यह  जांच की जा रही है कि किस परिस्थिति में अनुमति नहीं मिलने के बावजूद डीजे बजाया गया। बता दें कि जन्माष्टमी के पहले ही जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक कर डीजे बजाने पर रोक लगा दिया गया था। 


इसके बाद  निर्देश दिया गया था कि किसी भी हाल में डीजे नहीं बजाना है, लेकिन फिर भी डीजे बजाया गया। चार गिरफ्तारी में गाड़ी और साउंड लाइट का मालिक रवि कुमार, गाड़ी चालक मंगल कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं. वहीं, पत्थबाजी करने वालों को पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है। एसपी ने  बताया कि मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 


एसपी ने अपने जानकारी देते हुए बताया कि पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसके बाद वहां कार्रवाई हुई है। साथ ही डीजे को जब्त कर लिया गया है। इससे पहले इस वर्ष 30 मार्च को रामनवमी के जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा भड़की थी। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही उपद्रवियों ने कई घरों को जला दिया था।