Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
22-Nov-2023 07:19 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनकी इस मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव अब कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिये जाने की मांग तेज हो गई है।
केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव नीतीश कैबिनेट में आज पारित हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला तब काम और आसान हो जाएगा। बिहार में विकास कार्य और तेजी से होगा। वही पटना से दिल्ली जाने के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से कुछ देर के लिए बात की।
इसे लेकर कैबिनेट की बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी मीडिया कर्मियों ने लालू को दी। जिसके बाद लालू ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। यदि केंद्र की मोदी सरकार इसे नहीं देगी तो हम मोदी सरकार को ही उखाड़ फेकेंगे। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के दौरान लालू ने काला बंडी, काला पैंट और सफेद फुल शर्ट पहन रखा था।
पटना से दिल्ली रवाना होते हुए उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा जरूर बिहार को मिलना चाहिए। यदि नहीं मिला तो केंद्र से मोदी सरकार को हटा देंगे। लालू इस दौरान फूल कॉन्फिडेंस में दिख रहे थे। पटना एयरपोर्ट पर आज वो अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे।