ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

बिहार को तानाशाह से मुक्ति दिलाना BJP का लक्ष्य: सम्राट बोले- हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीश शाही भी नहीं चलेगी

बिहार को तानाशाह से मुक्ति दिलाना BJP का लक्ष्य: सम्राट बोले- हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीश शाही भी नहीं चलेगी

12-Jul-2023 01:08 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधान परिषद की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के पगड़ी को लेकर तंज किया। जिसपर सम्राट ने भरी सदन में कह दिया कि जिस दिन आपको सीएम पद से हटाएंगे उस दिन पगड़ी उतरेगी। सदन के बाहर आने के बाद विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन बीजेपी डरने वाली नहीं है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री ने पूछा की मुरेठा बांधकर क्यों घूमते हैं, तो कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का संकल्प लिया है। जिस दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाएंगे उस दिन ही पगड़ी खुलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन बीजेपी डरने वाली नही है। नीतीश कुमार को जब तक बिहार के सीएम पद से नहीं हटाएंगे, तबतक बीजेपी आराम से बैठने वाली नहीं है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी सदन के अंदर अपने लिए नहीं बल्कि जनता के मुद्दे पर लड़ रही है। बिहार में शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं, इसी मुद्दे को जब उठाया तो सरकार जवाब देने से भाग रही है लेकिन जब हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगी। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही बीजेपी का एकमात्र लक्ष्य है। बिहार में जबतक एनडीए की सरकार रही उसमें कोई चार्जशीटेड मंत्री नहीं रहता था लेकिन आज लिस्ट निकालकर देख लीजिए, पूरा गुंडों की सरकार है। नीतीश कुमार को हिम्मत नही है कि वे आरजेडी के खिलाफ कुछ बोल दें, दो मिनट में मुख्यमंत्री पद से हटा देगा।


वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाता है, इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि जब जेल का रास्ता खुलता है तो ऐसी ही बोली निकलती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू प्रसाद से पूछना चाहिए कि पहली बार हल्दी लगाने का काम किस पार्टी ने किया था। यहीं बीजेपी है जिसने लालू को पहली बार सीएम बनाने का काम किया था।