ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

‘बिहार को पाकिस्तान बनाना चाह रहे नीतीश-तेजस्वी’ दुर्गापूजा में डीजे पर रोक लगी तो भड़के JDU के पूर्व विधायक

‘बिहार को पाकिस्तान बनाना चाह रहे नीतीश-तेजस्वी’ दुर्गापूजा में डीजे पर रोक लगी तो भड़के JDU के पूर्व विधायक

17-Oct-2023 01:18 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: जेडीयू छोड़कर अलग हुए पूर्व विधायक ललन पासवान लगातार मुख्यमंत्री और बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। नवरात्रि के मौके पर डीजे बजाने पर रोक लगाए जाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है और कहा है कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार को पाकिस्तान बनाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुछ भी कर लें लेकिन जिस समुदाय के लिए ये सब कर रहे हैं उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।


ललन पासवान ने सरकार हमला बोलते हुए कहा है कि जदयू में सनातन विरोध की राजनीति चल रही है। बिहार को 'पाकिस्तान' बनाने की कोई कोशिश करेगा, तो यह चलने वाला नहीं है। यह सब तुष्टीकरण के कारण हो रहा है। जिस तरह से हिंदुओं को पर्व को सीएम नीतीश कुमार टारगेट कर रहे हैं। नवरात्र में डीजे, लाउडस्पीकर आदि के बजाने पर रोक लगाकर एक खास वर्ग को खुश करने से कोई उन्हें वोट देने नहीं जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार हिंदुओं के सभी पर्व त्योहारों के खिलाफ है। हिंदुओं के पर्व में डीजे और भजन बजाने पर रोक लगा दिया जाता है, छुट्टियां रद्द कर दी जाती है, ये कौन सी बात हुई? ये भारत है, कोई पाकिस्तान नहीं है कि सनातन धर्म नहीं चलेगा। नीतीश कुमार बिहार को पाकिस्तान बना देना चाहते हैं। यहां सभी धर्म के लोगों को अपना त्योहार मनाने की छूट है। यहां ईद भी मनाया जाता है औ होली का भी त्योहार मनाया जाता है तो फिर बिहार के मुख्यमंत्री को नहीं दिख रहा है कि नवरात्र चल रहा है। 


पूर्व विधायक ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने वाले नीतीश का अब दलित भी साथ छोड़ दिए हैं। धर्मनिरपेक्ष राज्य में धर्म के नाम पर सरकार भेदभाव कर रही है। आज सार्वजनिक जगह पर हिंदुओं का उत्सव मनाना काफी मुश्किल हो गया। दशहरा, होली, दिवाली, छठ, रामनवमी में सरकार की पुलिस हिंदुओं को पीटती नजर आती है। बिहार को पाकिस्तान बनाने कि अगर कुछ लोग सोच रहे हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है। सनातन को टारगेट करने से नीतीश कुमार को एक खास वर्ग का वोट लालू प्रसाद से खिसक कर उन्हें मिल जाएगा, यह मुश्किल है।