ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / बिहार को जल्द मिलने वाले हैं नए सरकारी वकील और डॉक्टर, नीतीश सरकार...

बिहार को जल्द मिलने वाले हैं नए सरकारी वकील और डॉक्टर, नीतीश सरकार ने बताया कब होगी बहाली

12-Nov-2023 07:59 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के सभी जिलों की अदालत में जल्द ही सरकारी वकीलों की नियुक्ति होने जा रही है। की जानकारी बिहार सरकार की तरफ से हाल ही में खत्म हुए शीतकालीन सत्र में दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य के सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टर के पद पर भी बड़ी संख्या में बहाली होने जा रही है। सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य में लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक और सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति अगले तीन माह के भीतर कर दी जाएगी। 


दरअसल, बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि राज्य सरकार को 20 जिलों के लिए लोक अभियोजक सहित विभिन्न पदों के लिए नामों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और अन्य जिलों से नामों का प्रस्ताव प्राप्त करने का काम चल रहा है। इसको लेकर आरजेडी विधायक मुकेश कुमार रौशन ने  विधानसभा में सवाल उठाया था।


 उन्होंने कहा था कि 2015 में राज्य के अंदर तीन साल के लिए लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अन्य वकील नियुक्त किए गए थे। वे अब तक पद पर बने हुए हैं। सरकार की ओर से उसके बाद नियुक्तियों का कोई नया सेट नहीं जारी किया गया है। लिहाजा इस सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि- हम अगले तीन महीनों के भीतर सभी जिलों में सरकारी अभियोजकों और अन्य पदों पर नए पदों की नियुक्ति करने जा रहे हैं।


उधर,  भाकपा माले के सदस्य मनोज मंजिल ने सदन में यह मुद्दा उठाया कि - सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों  की काफी कमी है कई पद खाली पड़े हुए हैं। इसके बाद इस बात जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि - सरकार सभी रिक्त पदों को भरने और जनसंख्या अनुपात के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति के प्रस्तावों पर काम कर रही है। जल्द ही अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।