ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन 10 शहरों के लिए जल्द...

बिहार को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन 10 शहरों के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा; मंत्री ने दी जानकारी

23-Jul-2024 08:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जल्द 10 और शहरों में हवाई सेवा शुरू होने वाली है। इसको लेकर  उड़ान 5.2 योजना के तहत काम शुरू कर दिए गए हैं। सूबे के अंदर फिलहाल इन दस शहरों के नाम फाइनल किए गए हैं उनमें वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी और छपरा का नाम शामिल किया गया है। अब इन शहरों में एयरपोर्ट के विकास पर काम होगा और उसके बाद हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शुरुआत में इन शहरों से 20 सीटर से कम क्षमता वाली फ्लाइट उड़ाने की योजना है।


दरअसल, राज्यसभा में बीजेपी सांसद डॉ. भीम सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में नागर विमानन मंत्री केआर नायडू ने सदन को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरा, बेगूसराय, बेतिया, भभुआ, भागलपुर, बिहारशरीफ, बिहटा, वीरपुर, बक्सर, छपरा, डेहरी-ऑन-सोन, फारबिसगंज, हथुआ, जहानाबाद, जोगबनी, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वाल्मीकिनगर उड़ान योजना के तहत असेवित एयरपोर्ट सूची में है। 


इसके अलावा केंद्र ने बिहार सरकार से इन 10 शहरों से विमानों का परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे के विकास और भविष्य में विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता की मांग की है। साथ ही सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं, मौसम संबंधी सेवाओं और हवाई अड्डों के परिचालन और प्रबंधन के प्रावधान के लिए दायित्व के संबंध में अपनी सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।


आपको बताते चलें कि इससे पहले भी उड़ान 2.0 के तहत दरभंगा हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं।  उसके बाद अभी दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की गई है। 5.2 उड़ान के तहत छपरा, वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल और मधुबनी को शामिल किया गया है।