ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / बिहार को देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी इस...

बिहार को देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी इस दिन करेंगे रवाना

26-Dec-2023 08:04 AM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को बड़ी सौगात देंगे। आगामी 30 दिसंबर को पीएम मोदी देश की पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पुल-पुश तकनीक की इन दो ट्रेनों में से एक का परिचालन दरभंगा से आनंद विहार के बीच होगा जबकि दूसरी ट्रेन मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेगी। दो तीन दिनों में अमृत भारत का रैक दरभंगा स्टेशन पहुंच जाएगा।


अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन एसी होगी और इसका किराया प्रीमियम ट्रेनों से 13 से 20 फीसदी तक अधिक हो सकता है। अमृत भारत एक्सप्रेस में दो इंजन होंगे। एक इंजन आगे होगा जबकि दूसरा पीछे की तरफ रहेगा। यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल इसी रफ्तार से चलाई जाती हैं। अमृत भारत ट्रेन केसरिया रंग की है और इंजन वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।


सबसे खास बात है कि अमृत भारत ट्रेनों में यात्रियों को झटके महसूस नहीं होंगे। दिल्ली से दरभंगा तक का सफर तय करने में लगने वाले समय में एक से दो घंटे घट जाएंगे।अमृत भारत एक्सप्रेस आम लोगों की ट्रेन होगी। इस ट्रेन में नॉन एसी कोच होंगे जिसके कारण इसका किराया अन्य ट्रेनों से कम होगा। अमृत भारत ट्रेन को खासकर मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देश की यह पहली अमृत भारत ट्रेन हाजीपुर को मिल रही है।