जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन
12-Oct-2023 04:28 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम नीतीश ने खुद को फालतू मुख्यमंत्री बता दिया था। इसको लेकर अब बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के इश बयान पर तंज किया है। सम्राट ने कहा है कि अब जब उन्होंने खुद ही मान लिया है कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं तो इसमें कोई और क्या कर सकता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि वे जब रेलमंत्री थे तो बहुत काम करते थे और उनकी ही देन है कि रेल हादसों में कमी आई है, इसपर सम्राट ने पलटवार करते हुए कहा है कि 18 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे तो कोई काम ही नहीं किए रेल मंत्री रहते हुए क्या किए होंगे भगवान ही मालिक है। नीतीश कुमार तो खुद कह रहे हैं कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं। अब जब उन्होंने खुद ही मान लिया है कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं। बिहार के मेमोरीलॉस सीएम के बारे में क्या कहें अब तो उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि बिहार को मुक्ति दे दें।
सम्राट ने कहा कि 18 साल कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री रहा हो और जिसने बहुत काम किया हो, 2 लाख 61 हजार करोड़ का बजट है और बिहार की हिस्सेदारी है 32 हजार करोड़, 2 लाख 29 हजार करोड़ रुपया या तो भारत सरकार देती है या बैंक से लोन लेते हैं। नीतीश कुमार इसी तरह से सरकार चलाते हैं और कहते हैं कि बहुत काम किया है। नीतीश कुमार अपने राज की तुलना लालू और कांग्रेस के शासनकाल से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले तो कुछ था ही नहीं सब हमने किया है। नीतीश कुमार बीजेपी की किसी सरकार से तुलना करके देख लें पता चल जाएगा।