ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: सर्च ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, दहशत फैलाने के लिए किसान की ले ली जान

16-Mar-2023 02:52 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार पुलिस मुंगेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने लोगों में दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। इसी दौरान नक्सलियों ने विजय पहाड़ में एक किसान की हत्या कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


दरअसल, धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके लड़ाइयांटांड थाना क्षेत्र के पैसरा जंगल में CRPF के जवान कैंप लगाकर सर्च अभियान चला रहे हैं, जिससे नक्सली बौखलाए गए हैं। देर रात नक्सली भोजन की तलाश में अपने सेफ जोन विजय पहाड़ पर चले गए थे। उस वक्त वहां गोरैया गांव निवासी 42 वर्षीय प्यारी कोड़ा अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। जिनसे नक्सलियों ने काफी देर तक बातचीत की, चॉकलेट खाया और प्यारी कोड़ा को भी खिलाया। इसी बीच नक्सलियों को जानकारी मिली कि प्यारी कोड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र का एकमात्र ऐसा किसान हैं जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखता है। जिसके खुद को पुलिस से बचाने के लिए बौखलाए नक्सलियों ने चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 


इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब मिली जब सुबह वे जंगल की ओर लकड़ी काटने गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मंच गया। किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव के लोगों में इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।